DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गिरलकोना सिंचाई योजना निर्माण कार्य हेतु 4.23 करोड़ रुपये स्वीकृत

By kadwaghut|11 Dec 2025, 3:48 PM
f X W

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड-बस्तर के ग्राम खण्डसरा में गिरलकोना एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 23 लाख 68 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं सोलर संयंत्र तथा पाईप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के द्वारा 85 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ताड़ोकी-रावघाट व अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी...

Related Articles

Back to top button