छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आज…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 11:53 AM
f X W

आदिवासी समाज के प्रतिनिधि ने शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो से भेंट कर सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। समाज के प्रतिनिधियों ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया है। यह कार्यक्रम छुईखदान में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक केकती बाड़ी में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई लाल टारकेश्वर शाह खुशरो को आमंत्रित किया गया है। शनिवार को समाज के प्रतिनिधित्व नगर पंचायत के कार्यालय आकर आमंत्रण दिया। आमंत्रण पत्र के लिए जिला अध्यक्ष केसीजी संजय धुर्वा, जिला महासचिव संतोष नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान संजीव धुर्वे, तहसील अध्यक्ष गंडई संतोष नेताम, शिवचरण खुशरो, लच्छू मेरावी, सुरेश भंडारी, गौकरण मेरावी आदि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अब मांझियों कोे 5000 रूपए और चालकियों को 3500 रूपए मिलेगा मासिक मानदेय

Related Articles

Back to top button