मध्य प्रदेशराज्‍य

ग्वालियर में सफाई का बढ़ेगा बेड़ा, 29 नए टिपर से नगर निगम होगा मजबूत

By Admin|21 Sep 2026, 1:50 PM
f X W

ग्वालियर
 दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर निगम के बेड़े में 29 नए टिपर वाहन शामिल होने जा रहे हैं। इनमें पहले चरण के 19 वाहनों में से आठ की डिलीवरी हो चुकी है। बाकी 11 वाहन एक सप्ताह में आने की संभावना है।

286 हो जाएगी वाहनों की संख्या
इसके अलावा 10 और टिपर वाहनों का टेंडर जारी किया गया है, जिसे जल्द खोला जाएगा। नए वाहनों के शामिल होने के बाद निगम के टिपर वाहनों की संख्या 257 से बढ़कर 286 हो जाएगी। इससे 66 वार्डों में कचरा संग्रहण के लिए वाहनों की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी है।

18 प्रतिशत क्षेत्रों में नहीं पहुंच रहे वाहन
निगम के सर्वे में सामने आया था कि करीब 82 प्रतिशत क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहन पहुंच रहे हैं, जबकि 18 प्रतिशत क्षेत्रों में अभी वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।

चूंकि, दीपावली के दौरान घरों और बाजारों से सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कचरा निकलने की संभावना है। ऐसे में निगम का जोर अतिरिक्त वाहनों के माध्यम से संग्रहण व्यवस्था को सुचारू रखने पर है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संघ के 101वें वर्ष में समाज जागरण का संकल्प, पंच परिवर्तन और नशामुक्ति पर दिया जोर

Related Articles

Back to top button