छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज …

By kadwaghut|23 Oct 2026, 1:47 PM
f X W

राजनीतिक दलों की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में

दुर्ग । नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा एवं नगर पालिका परिषद जामुल के लिए 01 अक्टूबर 2026 अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने के लिए समय-अनुसूची जारी की गई है। जारी आदेश के परिपालन में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए राजनीतिक दलों से स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन

Related Articles

Back to top button