छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा…

By kadwaghut|21 Mar 2026, 10:08 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिले के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने लंबित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने, चार स्तरीय पदोन्नति समय मान वेतनमान 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष में प्रदान करने, मध्य प्रदेश की भांति अर्जित अवकाश नकदीकरण 300 दिवस करने की मांग प्रमुख रूप में शामिल रही।

Advertisement
Advertisement

फेडरेशन ने लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ देने तथा सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय समय मान वेतनमान प्रदान करने मांग की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : भोपाल में आरआईई प्रशिक्षण लेंगी विजेता…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins