छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 11:11 AM
f X W

रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए गुरुवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत की. यह अभियान दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुआ. दंतेवाड़ा के धुरली पंचायत में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा विशेष रूप से मौजूद रहे. मीडिया प्रभारी वासु शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी ने क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी किया है. पहले चरण में बस्तर को शामिल किया गया है, इसके तहत 25 जुलाई को दोरनापाल व छिंदगढ़ में, 26 जुलाई को तोकापाल नगरनार मंडल में, 27 जुलाई को माकड़ी/फरसगांव, 28 जुलाई को ओरछा मंडल और 29 जुलाई को कांकेर के नई कमेटी हॉल में सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन में नए सदस्यों को भाजयुमो की सदस्यता दिलाई जाएगी. यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से IIT मद्रास के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया है. इसके तहत डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसका पहले चरण में राज्य के 10 संवेदनशील जिलों में क्रियान्वयन होगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और डेटा-आधारित रणनीति अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : समयप्रभ बोले—संयुक्त परिवार में एक-दूसरे के प्रति समर्पण और सहयोग की थी परंपरा...

Related Articles

Back to top button