छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दिव्यांश के भजनों में झूमी संस्कारधानी, कांतारा के देव नृत्य और आतिशबाजी ने किया आकर्षित…

By kadwaghut|22 Oct 2026, 3:44 PM
f X W

राजनांदगांव , शहर के पांच स्थानों में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। म्यूनिसिपल स्कूल पर स्वस्ति मेहुल जैन के भजनों की प्रस्तुति में संस्कारधानी झूम उठी। स्टेट स्कूल में फिल्म कांतारा की तर्ज में कलाकारों के देव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों जगह मुंबई, ओडिशा कटक की हाईटेक एआई आधारित आतिशबाजी ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया। कमला कॉलेज मैदान, गौरी नगर और लखोली में शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों, आतिशबाजी करते हुए विशाल रावण पुतले का दहन किया गया।

म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति के कार्यक्रम में ‘राम आएंगे’ भजन से गायिका स्वस्ति मेहुल जैन ने शुरुआत की। भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराम, हनुमान जी के भजनों ने श्रोता दर्शकों को भाव-विभोर कर नृत्य करने मजबूर किया। हाईटेक आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया। सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा नेता खूबचंद पारख, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी सहित बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद रहे।

स्कूल मैदान में 51 फीट का रावण दहन किया राष्ट्रीय उत्सव समिति द्वारा स्टेट स्कूल में आयोजित दशहरा उत्सव में उज्जैन के भजन गायक दिव्यांश पांड्या ने भजनों की प्रस्तुति दी। यहां की आतिशबाजी की दर्शकों ने जमकर सराहना की। कांतारा फिल्म की तर्ज पर कलाकारों के देव नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित किया। समिति से तथागत पांडे ने बताया कि 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन किया। सभी अतिथि स्टेट स्कूल मैदान पहुंच कर लोगों को संबोधित किया।

READ ALSO  राजनांदगांव : श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा व काली की प्रतिमाओं का विसर्जन...

लखोली में सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति, मनाया उत्सव लखोली में युवा संगठन के दशहरा उत्सव में लोक सुधा कवर्धा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों को बांधे रखा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह थे। अध्यक्षता कोमल सिंह राजपूत ने की। विशेष अतिथि गोलू गुप्ता, सुमीत भाटिया, रोहित चंद्राकर, सागर चितलांग्या, डॉ. सौरभ मोहबे, पार्षद गिरिजा निर्मलकर, संतोष साहू मौजूद रहे। श्रीराम जी की शोभायात्रा ने पांचों वार्ड में भ्रमण किया। आतिशबाजी से रावण दहन हुआ। संचालन संतोष निर्मलकर ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button