छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में DPE परीक्षा परिणाम घोषित, 103 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी …

By kadwaghut|09 May 2026, 11:46 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डीपीएड (DPEd) परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम 8 मई 2026 को घोषित कर दिया है। परीक्षा में कुल 103 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें प्रथम वर्ष के 51 और द्वितीय वर्ष के 52 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। परीक्षा परिणाम अब Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक दर्ज कर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।

मंडल के अनुसार, परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी अंकसूची और विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और अपने रोल नंबर की सहायता से परिणाम देखना होगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कई अभ्यर्थी अपने परिणाम जानने के लिए वेबसाइट पर लगातार लॉगिन करते रहे। शिक्षा विभाग ने बताया कि आगे की प्रक्रिया जैसे प्रमाण पत्र वितरण और अन्य औपचारिकताएं जल्द ही जारी की जाएंगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विकास अनुज्ञा रद्द होते ही ‘सौराष्ट्र’ परियोजना का रजिस्ट्रेशन निरस्त, CGRERA ने लिया फैसला

Related Articles

Back to top button