मध्य प्रदेशराज्‍य

महानवमी पर कन्या पूजन कर राज्यपाल पटेल ने की जनकल्याण और समृद्धि की प्रार्थना

By Admin|19 Oct 2026, 2:24 PM
f X W

राज्यपाल पटेल ने महानवमी पर किया कन्या-पूजन

प्रदेश-देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार को नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर लोकभवन में कन्यापूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोकभवन स्थित मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन कर मिष्ठान और उपहार भेंट किए।

राज्यपाल पटेल ने माँ दुर्गा से प्रदेश औेर देश के विकास एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कृषि विवि के 666 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री, राज्यपाल करेंगे समारोह में शिरकत; CPU का उद्घाटन भी होगा

Related Articles

Back to top button