छत्तीसगढ़

CG : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन…

By kadwaghut|19 Oct 2026, 1:13 PM
f X W

2 नवंबर से मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे एवं आपत्तियां

सारंगढ़–बिलाईगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनके निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना, आवश्यक संशोधन करना तथा त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह एवं खुशी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार

Related Articles

Back to top button