छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

By kadwaghut|14 Jun 2026, 12:45 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव एवं आबकारी वृत्त चिचोला द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ककोड़ी से बंजारी मार्ग में दो पहिया वाहन हीरो युगा वाहन क्रमांक सीजी 08 एबी 9020 से ग्राम कोलिहा लमटी थाना गेंदाटोला निवासी मुकेश्वर साहू द्वारा 30 नग देशी दारू संत्री नंबर 01 महाराष्ट्र निर्मित कुल 5.400 बल्क लीटर जप्त किया गया।

जिसका बाजार मूल्य 40 हजार रूपए है। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे के साथ जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव से आबकारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रजापति, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव (ग्रामीण) तुलेश्वरी देवांगन, प्रशिक्षु आबकारी उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी नेताम, रुचि साहू, गोपाल सिंह मरकाम शामिल थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम ...

Related Articles

Back to top button