DPR छत्तीसगढ समाचारदन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : सेवा संकल्प अभियान : डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावंगा गीदम में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 4:04 PM
f X W

दंतेवाड़ा : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दंतेवाड़ा द्वारा आज डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावंगा गीदम में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य श्री मुकेश ठाकुर द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के उद्देश्य एवं स्वरूप की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा अपने नए विचार एवं आइडिया प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दंतेवाड़ा के महाप्रबंधक श्री रविशंकर नेताम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि किसी भी नए विचार को स्थानीय समस्याओं के समाधान से जोड़कर उसे नवाचार एवं स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए नए और व्यावहारिक विचारों पर कार्य करने की आवश्यकता है।

श्री नेताम ने कहा कि “कोई भी बड़ा आइडिया या स्टार्टअप एक छोटी-सी सोच से ही जन्म लेता है। सही दिशा, निरंतर प्रयास और समस्या के समाधान की सोच के साथ यही छोटी-सी सोच आगे चलकर बड़े स्टार्टअप का रूप ले सकती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक श्री दयाराम कुर्रे द्वारा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज ’ की थीम, प्रक्रिया एवं आयोजन के विभिन्न चरणों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने आइडिया तैयार करने, उसे व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने तथा चौलेंज में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।

READ ALSO  CG : पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा...

कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यक्रम प्रभारी श्री राघवेंद्र धर दीवान ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दंतेवाड़ा की टीम को आश्वस्त किया कि संस्था की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कम से कम दो-तीन नवाचार आधारित आइडिया तैयार कर ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज ’ के अंतर्गत प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था विद्यार्थियों को अपने नए विचारों को विकसित करने एवं उन्हें व्यावहारिक समाधान के रूप में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नवाचार एवं नए विचारों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपने विचारों को विकसित करने में रुचि दिखाई। इस अवसर पर सीईओ अंत्याव्यवसायी श्री जितेंद्र बघेल, संस्था के अन्य प्राध्यापकगण एवं फैकल्टी सदस्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दंतेवाड़ा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान एवं उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button