छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यपर्ण….

By lokesh sharma|31 Oct 2025, 11:21 AM
f X W

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार सुबह देवेंद्र नगर पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यपर्ण किया और उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने घड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए. साथ ही मुख्यमंत्री ने घड़ी चौक से जयस्तंभ चौक तक आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए. जयस्तंभ चौक पहुंचकर उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस है. एकता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई. इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. उन्होंने भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाया है. साथ ही रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भी शामिल हुआ.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़: बोड़ला को मिली विकास कार्यों की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने ₹60 लाख की परियोजनाओं की रखी नींव

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button