छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम मोखला में महतारी सदन बनेगा महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्र …

By kadwaghut|17 Oct 2026, 1:51 PM
f X W
  • स्व-सहायता समूहों को आजीविका प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार गतिविधियों के लिए मिलेगा सुविधायुक्त भवन
  • 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार

राजनांदगांव । ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला में महतारी सदन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह भवन महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामूहिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन के निर्माण से ग्राम मोखला की महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को स्थायी भवन उपलब्ध होगा। यहां समूहों की बैठकें, आजीविका प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।

ग्राम मोखला की महिलाओं के लिए महतारी सदन उनके सपनों को साकार करने की नई उम्मीद है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं को यहां अपनी प्रतिभा निखारने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने का मंच मिलेगा। इससे महिलाओं में आपसी सहयोग, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। शासन की यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भिलाई में साइबर अपराध पर पुलिस की कार्रवाई, म्यूल अकाउंट्स के जरिए ठगी करने वाले 7 आरोपी पकड़े गए

Related Articles

Back to top button