छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लोकल ट्रेन में सीट के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 1:08 PM
f X W

डोंगरगढ़ | दुर्ग लोकल ट्रेन से 12 सितंबर को सुबह करीब 8:20 बजे लगभग 75 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव को डोंगरगढ़ स्टेशन पर उतारा गया। जीआरपी के अनुसार मृतक ट्रेन की सीट के नीचे मृत अवस्था में मिला।

मामले में मर्ग क्रमांक 35/26 कायम किया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वह गेरुआ रंग के वस्त्र पहने था, जिस पर महाकाल लिखा हुआ है। उसकी दाढ़ी, मूंछ और सिर के बाल पके हुए हैं। उसके एक हाथ में राखी बंधी हुई है। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में रखा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पति-पत्नी विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक क्रूरता पर तलाक; भरण-पोषण के लिए अलग दावा संभव

Related Articles

Back to top button