छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सट्टे की आईडी बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ…

By lokesh sharma|19 Apr 2026, 11:05 AM
f X W

राजनांदगांव | आईपीएल के मैचों में लगने वाले ऑनलाइन सट्टे के लिए एप का आईडी-पासवर्ड बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 5 से 10 हजार में सांई एप का आईडी-पासवर्ड बेचता था, जिसके माध्यम से क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाया जा रहा था।

बसंतपुर पुलिस ने बीते दिनों मोहारा में आईपीएल मैचों में चल रहे सट्टे पर कार्रवाई की थी। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने सांई एप से सट्टा लगवाने और एप की आईडी नागपुर से खरीदने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सादिक खान को गिरफ्तार किया है।

जो मूलत: नागपुर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने सांई एप का आईडी-पासवर्ड बेचने और किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में सुधार करने की भी जानकारी दी है। आरोपी सभी तरह के लेन-देन यूपीआई के माध्यम से करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नक्सल हिंसा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button