छत्तीसगढ़

CG : आईटीआई में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन चुनौती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न …

By kadwaghut|16 Oct 2026, 1:41 PM
f X W

अम्बिकापुर । कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों को नवीन विचारों, रचनात्मक सोच तथा उद्यमशीलता की भावना को प्रेरित करना एवं उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा ऑनलाईन आवेदन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महाविद्यालय स्तर पर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।

उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत अनुदान छूट एवं रियायतों, स्टार्ट-अप एवं राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक सूर्योदय कुमार साहू द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर से अजय मिश्रा, शब्बीर आलम, अशेष सिन्हा, जयसंत कुशवाहा, राजेश सोनी, गीता निर्मलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 200 के लगभग छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दण्डक ब्रांड को छत्तीसकला से जोड़कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर हुई चर्चा, उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

Related Articles

Back to top button