मध्य प्रदेशराज्‍य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल, बोले- सबके साथ करेंगे न्याय

By Admin|16 Oct 2026, 10:42 AM
f X W

सबके साथ न्याय करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ विधायक हेमन्त खंडेलवाल, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित अनुसूचित जनजाति समुदाय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी ग्राम में बीते दिनों हुए घटनाक्रम की जानकारी देकर जनजातीय समुदाय के साथ हुई कार्यवाही की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि हम आपसी संवाद से मामले का व्यावहारिक समाधान निकालेंगे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ड्रोन सर्वे से जमीन के रिकॉर्ड में पारदर्शिता, MP के 17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक

Related Articles

Back to top button