छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

संशोधित : राजनांदगांव पुलिस तबादला सूची में बदलाव, दूसरी सूची जारी

By kadwaghut|26 Jul 2026, 4:55 PM
f X W

पहली सूची में अधिकारियों की पदस्थापना अलग, सोशल मीडिया पर सामने आई संशोधित सूची में पांच अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राजनांदगांव। जिले के पुलिस विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर दो अलग-अलग सूचियां सामने आने से भ्रम की स्थिति बन गई है। पहले जारी हुई सूची में पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण अलग-अलग स्थानों पर किया गया था, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दूसरी सूची सामने आई, जिसमें अधिकारियों की नवीन पदस्थापना बदल दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के हस्ताक्षर से जारी दूसरी सूची में तीन निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक समेत कुल पांच पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना का उल्लेख है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

संशोधित सूची में इन अधिकारियों की पदस्थापना

  • निरीक्षक एमन साहू को थाना प्रभारी बसंतपुर से थाना प्रभारी सोमनी बनाया गया है।
  • निरीक्षक कौशलेश देवांगन को थाना प्रभारी छुरिया से थाना प्रभारी बसंतपुर पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक अनुराग सोनवानी को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना प्रभारी छुरिया बनाया गया है।
  • उप निरीक्षक राकेश पटेल को चिखली चौकी से थाना प्रभारी बोरतलाव पदस्थ किया गया है।
  • सहायक उप निरीक्षक डी. सुमन को यातायात शाखा से चिखली चौकी भेजा गया है।

पहली सूची और बाद में सामने आई दूसरी सूची में नवीन पदस्थापना अलग-अलग होने के कारण आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, दूसरी सूची को संशोधित आदेश बताया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

Related Articles

Back to top button