कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 3:46 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर : पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आ रही है। जिले के दुर्गम इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों में भी सोलर हाईमास्ट लाइटें चौक-चौराहे को रोशन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से स्थापित सोलर हाई मास्ट लाइटें आदिवासी क्षेत्रों में सुरक्षा व प्रकाश व्यववस्था का मुख्य आधार बन गया है। इनके लगने से प्रमुख चौक-चौराहें, ग्रामीण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रात में भी दिन जैसी निर्बाध रोशनी रहती है, जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी आई है और महिलाओं व राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

जिला प्रशासन से प्राप्त स्वीकृति उपरांत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर शीतलापारा में सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है, मौसम खराब होने या बिजली गुल होने की स्थिति में भी से सोलर हाईमास्ट लाइट पर्याप्त बैटरी बैकअप के कारण स्वचालित रूप से रात भर जगमगाती रहती हैं। ग्रामवासियों ने इसके लिए क्रेडा विभाग एवं शासन का आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ होम गार्ड्स, फायर और एसडीआरएफ के जवानों के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा लाया आकर्षक सैलरी बेनिफिट्स ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button