छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : घड़ी चौक के पास दिनदहाड़े MacBook Pro चोरी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार लॉक करना भूला …

By kadwaghut|18 Aug 2026, 11:03 AM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार से MacBook Pro चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना घड़ी चौक के पास की बताई गई है। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(b) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता आकाश दीप साहू रायपुर के संतोषी नगर इलाके में रहते हैं। 17 अगस्त 2026 की दोपहर वे अपनी ग्रैंड आई-10 स्पोर्ट्स कार से घड़ी चौक पहुंचे थे। उनके साथ आकाश साहू और अमन साहू भी मौजूद थे।

शिकायतकर्ता ने अपनी कार घड़ी चौक के पास खड़ी की और अपनी टीम के साथ शूट के लिए चले गए। दोपहर करीब 3:45 बजे जब वे वापस कार के पास पहुंचे तो कार में रखा सामान गायब मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर कार में रखा Apple कंपनी का MacBook Pro 14 लैपटॉप और उससे जुड़े सामान को चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान में एयरपॉड्स, पावर बैंक, हार्ड डिस्क, हार्ड डिस्क कनेक्टर और शूट मेकअप किट भी शामिल है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल, आमजन के सुझावों और शिकायतों पर होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button