छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

By kadwaghut|06 Jun 2026, 12:04 PM
f X W

धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत का सदमा एक युवक सहन नहीं कर पाया और आखिरकार उसने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली। परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि एक के बाद एक घर का तीन चिराग बुझ गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी खुर्द की है जहां एक किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। ग्राम सिवनी खुर्द निवासी मृतक धनीराम ध्रुव खेती-किसानी कर अपने परिवार का जीवनयापन करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय में उसके दो भाइयों का निधन हो गया था। भाइयों की मौत के बाद धनीराम गहरे सदमे में चला गया था। वह अक्सर अकेला रहने लगा था और मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि अपनों को खोने का दर्द उसे अंदर ही अंदर तोड़ रहा था। इसी तनाव के बीच उसने खेतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर भीषण हादसा ...

Related Articles

Back to top button