छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बिजली बिल ज्यादा आने की रोज सौ से अधिक शिकायत, जून की खपत को बता रहे हैं वजह…

By kadwaghut|18 Jul 2026, 11:42 AM
f X W

राजनांदगांव , शहर में स्मार्ट मीटर लग रहें है, जून की उमस भरी गर्मी में बिजली की खपत ज्यादा रही और बिजली की दरों में वृद्धि की गई है। नतीजा यह हुआ कि जुलाई में माह में उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल आने के कारण 440 वोल्ट का झटका लगा। कैलाश नगर स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत और सुधार की उम्मीद लेकर रोज लगभग 100 से ज्यादा उपभोक्ता पहुंच रहें है। लेकिन अफसर उन्हें जून में ज्यादा खपत, बिजली दर बढ़ने का हवाला देकर चलता कर रहे हैं ।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के द्वारा एक जुलाई से बिजली की नई दरें लागू कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक की वृद्धि की गई है। अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट करीब 30 रुपया तक अतिरिक्त भार पड़ेगा। विलंब भुगतान पर मिलने वाली छूट कम की गई है और लेट फीस का नियम भी सख्त कर दिया गया है। नई टैरिफ का असर आगे भी दिखाई देगा। राजनांदगांव शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 60 हजार मीटर लगने हैं। इसमें करीब 67 हजार मीटर लगाए गए हैं।

एक जुलाई से लागू बढ़ी नई दर का असर अगस्त में दिखेगा नई टैरिफ व्यवस्था के अंतर्गत घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों में बिजली दरों में औसत करीब 6.5 प्रतिशत वृद्धि की गई है। गर्मी और उमस के कारण पिछले दो महीनों में बिजली खपत बढ़ने से बिल ज्यादा आया। जुलाई में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने पर बिजली का उपयोग और खपत कम हुई लेकिन जून की खपत का जुलाई में आने वाले बिजली बिल से लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रहा और बजट बिगड़ रहा है। गुरूवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल ज्यादा आने की शिकायत, सुधार और कम होने की उम्मीद में कार्यालय पहुंचे थे।

READ ALSO  पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

बिजली बिल ज्यादा आने से स्मार्ट मीटर पर सवाल विपक्ष ने भी बिजली दर वृद्धि का विरोध किया था, लेकिन आयोग ने निर्धारित समय से नई दरें लागू कर दीं। समय में भुगतान करने पर मिलने वाली छूट 1.25 प्रतिशत से घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दी गई है। देरी से जमा करने पर प्रतिदिन 0.04 प्रतिशत की दर से सरचार्ज लगेगा। अस्थायी कनेक्शन पर पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। बढ़े बिलों को लेकर स्मार्ट मीटर पर सवाल खड़े हो रहें है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जितनी बिजली खपत होती थी, अब उससे अधिक यूनिट दर्ज हो रही हैं। अफसरों का कहना है मीटर मानकों के अनुरूप है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button