छत्तीसगढ़

CG : समय-सीमा की बैठक: सरकारी योजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के सख्त निर्देश …

By kadwaghut|14 Oct 2026, 12:57 PM
f X W

मोहला । जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्वल पोरवाल ने समय-सीमा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मस्त बस्तर, मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण हेल्पलाइन (सीएम हेल्पलाइन), प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा निर्धारित समय-सीमा में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में आमजन से संबंधित शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विभागीय कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला शुभांगी गुप्ता सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली

Related Articles

Back to top button