छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG मौसम: रायपुर समेत प्रदेश में मौसम बदलने के आसार, जानें लेटेस्ट अपडेट …

By kadwaghut|14 Oct 2026, 10:32 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के प्रभाव से फिर बदलाव होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने कल यानी 15 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है. बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिर सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का भी अनुमान है. राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ़ रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 15 अक्टूबर से मौसम में होने वाले बदलाव से राजधानीवासियों को गर्मी जैसी स्थिति कुछ राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा. रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. प्रदेश में बारिश के प्रमुख आंकड़े शून्य रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और प्रतिघंटे 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से तेज हवा चलने की चेतवानी दी गई है. अनुमान जताया गया है कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है.

मौसम में बदलाव के पीछे ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय मौसमी प्रणालियों का प्रभाव माना जा रहा है. समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 82 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है. वहीं, 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है.

READ ALSO  राज्यपाल रमेन डेका से खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button