छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पदयात्रियों के सेवा पड़ालों में तैनात रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी…

By kadwaghut|07 Oct 2026, 1:49 PM
f X W

हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख मुनगा पौधे, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जिले में 6 हजार 787 हितग्राही लाभान्वित

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबित आवेदनों एवं प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को राहत पहुंचाने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जिले में 10 लाख मुनगा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अभियान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के आसपास मुनगा पौधरोपण करने कहा, जिससे बच्चों को इसके पोषण संबंधी लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर संबंधित बैंक प्रोसेसिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को इच्छुक आवेदकों के मीटर में नाम परिवर्तन सहित आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट कराने तथा लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निराकरण करने कहा, जिससे पात्र आवेदकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले आगामी क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पदयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पदयात्री मार्गों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सेवा पड़ालों में स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा विभाग को पदयात्री मार्गों पर लगी सभी सोलर लाइटों की जांच कर उन्हें चालू रखने कहा, जिससे रात के समय पैदल चलने वाले पदयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

READ ALSO  CG : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी…

कलेक्टर ने नवरात्रि पर्व के दौरान खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट अथवा एक्सपायरी तिथि की सामग्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी समितियों में गुणवत्ता एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को किसानों को जैविक खाद एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नागरिकों को प्राकृतिक एवं स्वच्छ सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की आवश्यकता को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए अब तक 14 हजार 102 लोगों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जिले में 6 हजार 787 हितग्राही योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। कलेक्टर ने जिले में संचालित उद्योगों एवं राइस मिल्स में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों की सार्वजनिक सौर सोसायटियों में सोलर पैनल स्थापित कर सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों में प्राकृतिक एवं स्वच्छ सौर ऊर्जा तथा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने सीएम जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

READ ALSO  राजनांदगांव : आईपीएल पोटाश की 60 बोरी जप्त, प्रयोगशाला परीक्षण में नमूना अमानक...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins