छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बीयर की बोतल से युवक पर हमला, समझौता बैठक के बाद हुआ खूनी विवाद

By kadwaghut|02 Aug 2026, 4:58 PM
f X W

डोंगरगढ़ में आपसी विवाद सुलझाने पहुंचे युवकों पर हमला, घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर

डोंगरगढ़। आपसी विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक के बाद एक युवक पर बीयर की टूटी बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कालकापारा वार्ड क्रमांक-9 निवासी प्रथम वर्ष का छात्र और उसके दोस्तों का आयुष सहारे एवं निलज टेम्बुलकर के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को समाप्त करने के लिए 31 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे ग्राम बधियाटोला से अछोली जाने वाले मार्ग पर दशरथ ठाकुर के तालाब के सामने बैठक रखी गई।

शिकायत के अनुसार, बैठक में पहले आपसी समझौता हो गया। इसके बाद जब आर्यन लाउत्रे अपने साथी के साथ लौट रहा था, तभी आयुष सहारे ने कथित रूप से मां-बहन की गालियां देते हुए कहा कि तुम लोगों ने समझौता क्यों कराया। इसके बाद उसने हाथ में रखी बीयर की बोतल सड़क पर फोड़कर आर्यन लाउत्रे पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई।

घायल आर्यन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।

पीड़ित की शिकायत पर डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

READ ALSO  रेल यात्रियों को राहत, 12 अक्टूबर से हटिया-LTT स्पेशल ट्रेन; इन 5 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button