छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : जिले में 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मोबाइल कैंप शिविर का होगा आयोजन…

By kadwaghut|11 Oct 2026, 2:05 PM
f X W

ग्राम रूमेकेल महासमुंद एवं गोड़बहाल पिथौरा में शिविर 12 अक्टूबर को

महासमुंद । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, संसोधन, ई-केवाईसी एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिले में 55 मोबाईल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी डी. एन. पात्र ने बताया कि यह अभियान 12 अक्टूबर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक लगातार संचालित किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
नक्शे देखें

उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 महासमुंद विकासखंड के ग्राम रूमेकेल एवं पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोड़बहाल में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 13 अक्टूबर को अरेकेल बसना एवं परसुली बागबाहरा में, 14 अक्टूबर को ग्राम नूनपाली सरायपाली, 15 अक्टूबर को कनेकेरा महासमुंद एवं मुढ़ीपार पिथौरा, 16 अक्टूबर को ग्राम दुलारपाली बसना एवं पण्डरीपानी बागबाहरा, 19 अक्टूबर को ग्राम बोंदानवापाली सरायपाली, 21 अक्टूबर को ग्राम बम्हनी महासमुंद एवं लहरौद पिथौरा, 22 अक्टूबर को ग्राम लोहड़ीपुर बसना एवं झिटकी बागबाहरा, 23 अक्टूबर को ग्राम नवागढ़ सरायपाली, 26 अक्टूबर को ग्राम तुरंेगा महासमुंद एवं गोपालपुर पिथौरा, 27 अक्टूबर को ग्राम दुर्गापाली बसना एवं कोकड़ी बागबाहरा, 28 अक्टूबर को ग्राम जम्हारी सरायपाली एवं भोरिंग महासमुंद, 30 अक्टूबबर को ग्राम गिरना पिथौरा, 02 नवम्बर को ग्राम बिटांगीपाली बसना एवं बोइरगांव बागबाहरा, 03 नवम्बर को नगर पालिका वार्ड 01 सरायपाली एवं ग्राम रायतुम महासमुंद, 04 नवम्बर को ग्राम सुखीपाली पिथौरा एवं मोहका बसना, 05 नवम्बर को ग्राम कुसमी बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 02 सरायपाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

READ ALSO  CG : निगम-पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक...

इसी तरह 06 नवम्बर को ग्राम कछारडीह महासमुंद, मोहदा पिथौरा, 13 नवम्बर को ग्राम सिंघनपुर बसना एवं गनौद बागबाहरा, 16 नवम्बर को नगरपालिका वार्ड 03 सरायपाली एवं ग्राम तेंदुवाही महासमुंद, 17 नवम्बर को ग्राम परसापाली पिथौरा एवं कुडकेल बसना, 18 नवम्बर को ग्राम बकमा बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 05 सरायपाली, 19 नवम्बर को ग्राम बावनकेरा महासमुंद एवं कसहीबाहरा पिथौरा, 20 नवम्बर को ग्राम भंवरपुर बसना एवं गांजर बागबाहरा, 23 नवम्बर को नगरपालिका वार्ड 07 सरायपाली एवं ग्राम कांपा महासमुंद, 25 नवम्बर को ग्राम सड़करा पिथौरा एवं बिछिया स बसना, 26 नवम्बर को ग्राम बंसुलीडबरी बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 09 सरायपाली, 27 नवम्बर को ग्राम घोड़ारी महासमुंद, लाखागढ़ पिथौरा एवं नगर पंचायत वार्ड 05 बसना तथा 30 नवम्बर को ग्राम टेढ़ीनारा बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 10 सरायपाली में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।

इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है। श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button