छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बाल अधिकार के बारे में दी जानकारी…

By kadwaghut|11 Oct 2026, 10:34 AM
f X W

राजनांदगांव| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लखोली में शनिवार को विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य रूप से न्यायाधीश पार्थ दुबे, न्यायाधीश वंदना मंडावी उपस्थित थीं।

न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को कानून, बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा दैनिक जीवन में उपयोगी कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सजग व जागरूक नागरिक बनने के लिए कानून के बुनियादी नियमों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) अनुज्ञा मिश्रा, प्रशांत बारसे व हेमंत जमुड़िया विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और निशुल्क विधिक सहायता प्रणाली से छात्रों को अवगत कराया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की पहल, ‘जोश टीम’ का हुआ वर्चुअल शुभारंभ...

Related Articles

Back to top button