छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सुशासन तिहार 2026 : शिविर में दिया आवेदन, कुछ देर में हुआ समाधान …

By kadwaghut|14 May 2026, 3:39 PM
f X W

रायपुर । सुशासन तिहार 2026 आमजनों के लिए त्वरित समाधान का माध्यम बन रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा के जोन-3 क्षेत्र में शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड के सामने सिंधू भवन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला।

शंकर नगर वार्ड के निवासी गोविन्द राम चिमनानी ने शिविर में अपने घर के पास विद्युत पोल में नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। आवेदन प्राप्त होते ही नगर निगम जोन-3 विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाकर मांग पूरी कर दी।

गोविन्द राम चिमनानी ने खुशी जताते हुए कहा मैंने सुशासन तिहार में मेरे घर के पास स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। इसके पश्चात तत्काल विद्युत विभाग की टीम द्वारा मेरे यहां स्ट्रीट लाइट लगा दी गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद करता हूं कि उनके मार्गदर्शन में सुशासन तिहार की पहल की जा रही है जिससे हमारी समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  निवेश से कौशल विकास तक, छत्तीसगढ़ के लिए सफल रहा सिंगापुर दौरा; ₹43,600 करोड़ की FDI प्रतिबद्धताएं

Related Articles

Back to top button