छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : खरोरा में भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत …

By kadwaghut|10 Oct 2026, 10:41 AM
f X W

रायपुर: राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्र खरोरा में एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां बंगोली के पास एक कार की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। इस भिड़ंत में कार सवार पुलिसकर्मी समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर से कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः कार बेहद तेज गति में रही होगी।

बहरहाल, दोनों मृतकों के शव और घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वाहनों को सड़कों से हटाया गया और फिर यातायात सामान्य किया गया। मृतकों में सिलतरा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा और कार सवार रूपेश निषाद शामिल है। जबकि कार सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस हादसे की वजहों की जांच में जुटी हुई है। घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वाहनों को सड़को से हटाया गया और फिर यातायात सामान्य किया गया। मृत पुलिसकर्मियों के नाम सामने नहीं आये है। पुलिस हादसे की वजहों की जाँच में जुटी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins