छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर अनाज दलाल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, टिंकू महावर बने अध्यक्ष…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 3:18 PM
f X W

रायपुर । रायपुर अनाज दलाल संघ की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

टिंकू महावर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से टिंकू महावर को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रकाश चंद जोशी और साकेत जैन को उपाध्यक्ष, हितेश जैन को सचिव, अजय जैन को कोषाध्यक्ष और प्रतीक तनवानी को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में संघ के वरिष्ठ एवं सदस्य जित्तू ठाकुर, शिव गुप्ता, हिमांशु महावर, ऋषभ चोपड़ा, अशोक जैन, महेन्द्र राठी, नानक मौर्या, पीयूष शाह और योगेन्द्र जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी व्यापार से जुड़े विषयों के समाधान, आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी सदस्यों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार जताते हुए एकता, पारदर्शिता, आपसी सहयोग और संगठन के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सोमनी बाजार चौक में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू जब्त...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins