छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सोमनी बाजार चौक में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू जब्त…

By kadwaghut|09 Oct 2026, 1:14 PM
f X W

राजनांदगांव । सोमनी बाजार चौक में धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा नुमा चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को थाना सोमनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सोमनी के बाजार चौक में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।


पुलिस ने आरोपी की पहचान विकास भारती (26 वर्ष), पिता मनोज भारती, निवासी ग्राम सोमनी, बाजार चौक, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार फरसा नुमा चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins