छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता की बहन शोभा गुप्ता पंचतत्व में विलीन…

By kadwaghut|09 Oct 2026, 4:48 PM
f X W

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राधेश्याम गुप्ता तथा राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की बहन शोभा गुप्ता का 8 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार मठपारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

अंतिम संस्कार में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त, पूर्व महापौर अजीत जैन, अग्रहरि समाज के मनोज अग्रहरि, श्याम स्वरूप गुप्ता, धीरज बैद, विनोद जैन, राजू गुप्ता, नरेश बैद, सिकंदर, सरफराज, सैफी तैययब अली, राम किशोर गुप्ता, विनायक गुप्ता, राजू तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन संस्थान के सदस्य प्रमोद कश्यप, डिलेश्वर साहू, राकेश सोनी, तनिष्क साहू, पुरुषोत्तम देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, परिवारजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने दिवंगत शोभा गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में इंश्योरेंस कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins