छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : क्वांर नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में आयोजित मेला में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में निजी अस्पताल संचालकों एवं चिकित्सकों की बैठक संपन्न…

By kadwaghut|08 Oct 2026, 1:55 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने क्वांर नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित मेला में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निजी अस्पताल संचालकों एवं चिकित्सकों की बैठक ली।

सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के दौरान चिकित्सकीय दलों के गठन, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी, एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निजी अस्पताल संचालकों को मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने कहा गया। बैठक में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के पालन, प्रधानमंत्री राहत योजना एवं आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में निजी अस्पतालों को नर्सिंग होम गाइडलाइन एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप अस्पतालों का संचालन करने, आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं एवं मानव संसाधन उपलब्ध रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन सहित अन्य अधिकारी, निजी अस्पताल संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

READ ALSO  CG : पढ़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ? लाइब्रेरियों में मच गया बवाल ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins