छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गाली देने से मना करने पर पिस्टल तानी, हत्या की कोशिश में 4 गिरफ्तार…

By kadwaghut|08 Oct 2026, 11:51 AM
f X W

राजनांदगांव , महावीर चौक में हुई फा​यरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा गया है।

घटना 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुई थी। प्रार्थी अविनाश सेंद्रे अपने दोस्तों के साथ महावीर चौक पर खैरागढ़ रोड की दिशा में खड़ा था। तभी वहां आरोपी विपिन जानवेल्स अपने साथी अमन जेम्स, शेरोन जेम्स और अफरोज खान के साथ पहुंचा। आरोपी विपिन ने अविनाश को चौक से चले जाने की धमकी दी। अविनाश जब नहीं गया तो विपिन उससे गाली-गलौज करने लगा और अपने पास रखे पिस्टल को उसके माथे पर तान दी। फायरिंग के ठीक पहले अविनाश के दोस्त ने विपिन का हाथ ऊपर उठा दिया।

जिससे फायर हवा में हुआ और अविनाश की जान बच गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने विपिन जानवेल्स सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते 15 ​दिनों में पुलिस ने दो जगहों से पिस्टल बरामद कर ली है। चिखली इलाके में भी पिस्टल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पहले भी पिस्टल जब्त कर चुकी है। लेकिन पिस्टल खरीदी-बिक्री से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने में पुलिस कामया​ब नहीं हो सकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हादसों के ब्लैक स्पॉट पर परिवहन  विभाग की सख्ती

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins