मध्य प्रदेशराज्‍य

MP में Ayushman योजना पर संकट! 8 अक्टूबर से निजी अस्पतालों में इलाज बंद, डॉक्टरों ने दी दिल्ली कूच की चेतावनी

By Admin|04 Oct 2026, 8:11 PM
f X W

भोपाल.

Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के निजी अस्पतालों में आगामी 8 अक्टूबर से आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज पूरी तरह ठप हो जाएगा।

योजना की भारी-भरकम बकाया राशि का भुगतान न होने और एनबीएचएस (एनबीएचएस) सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता के विरोध में प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके साथ ही मांगों की अनदेखी किए जाने पर 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच करने की चेतावनी भी दी गई है।

डेढ़ से दो करोड़ रुपये प्रति अस्पताल बकाया
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए) मध्य प्रदेश और यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन ( यूपीएचडीए) सहित विभिन्न अस्पताल संगठनों ने संयुक्त रूप से इस आंदोलन का शंखनाद किया है। राजधानी भोपाल के अधिकांश प्रमुख निजी अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत औसतन 1.5 से 2 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से बकाया राशि न मिलने के कारण अस्पतालों का संचालन करना और कर्मचारियों का वेतन देना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एम बोले- 2017 से पहले तीर्थों के विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर जमीन कब्जाने का बनता था माध्यम, डबल इंजन सरकार ने रोकी कब्जे की प्रवृत्ति

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins