DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

By lokesh sharma|14 Jun 2026, 4:45 PM
f X W

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए बिजली बिल की समस्या का समाधान लेकर आया है। इस योजना के माध्यम से हितग्राही न केवल भारी-भरकम बिजली बिलों से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि स्वयं बिजली का उत्पादन कर आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत कंठी निवासी उमाकांत चौधरी इस योजना का लाभ लिया, जिससे उनका बिजली बिल अब पूरी तरह से शून्य हो गया है।

Advertisement
Advertisement

भारी भरकम बिजली बिल से मिली स्थायी मुक्ति
ग्राम कंठी के निवासी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पहले उनके घर में बिजली की खपत के कारण हर महीने भारी-भरकम बिल आता था, जो उनके पारिवारिक बजट पर एक बड़ा बोझ था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने शासन की श्पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया।

उपभोक्ता से बने उर्जादाता, विभाग को बेच रहे हैं बिजली
उमाकांत गर्व के साथ बताते हैं, पहले हम बिजली विभाग से बिजली खरीदते थे, लेकिन अब हमारी छत पर लगी सोलर प्लेट्स से स्वयं बिजली पैदा हो रही है। अपनी आवश्यकता की बिजली का उपयोग करने के बाद, अतिरिक्त बिजली हम वापस ग्रिड (बिजली विभाग) को बेच रहे हैं। इसका सीधा परिणाम यह हुआ है कि अब हमारा बिजली बिल शून्य आ रहा है।

शासन से 1 लाख 8 हजार रुपये की डबल सब्सिडी
योजना की सरलता और आर्थिक लाभ की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसे घर पर स्थापित करना बेहद आसान है। इस सोलर पैनल को लगाने के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से 1 लाख 8 हजार रुपये की भारी अनुदान राशि (सब्सिडी) प्राप्त होती है। यह अनुदान राशि उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट और आर्थिक संबल है।

READ ALSO  CG : ’कहानी सेवा की’ : ’सौर सुजला योजना ने बदली करण साय की खेती की तस्वीर, अब साल में दो से तीन फसलें’

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार
उमाकांत ने इस जन-कल्याणकारी योजना के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि शासन की इस दूरदर्शी सोच और भारी सब्सिडी के कारण ही आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना संभव हो पाया है।

नागरिकों से की अपील
योजना के शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणामों को देखते हुए उमाकांत चौधरी ने अन्य ग्रामीणों और उपभोक्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी ग्रामवासियों से यह आग्रह करना चाहूंगा कि वे भी अपने घरों की छत पर पीएम सूर्य घर लगवाएं। इससे आपको जीवन भर के लिए बिजली बिल पटाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और आप भी मेरी तरह शून्य बिजली बिल का लाभ उठा सकेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins