बिहार / झारखण्डराज्‍य

बिहार के किसानों के लिए बड़ी सौगात, मुफ्त बीज से बढ़ेगा रबी फसलों का रकबा; जानें योजना

By Admin|03 Oct 2026, 5:31 PM
f X W

पटना
 बाढ़ प्रभावित किसानों को रबी मौसम में फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार नगद अनुदान के साथ राई, सरसों और मटर का निशुल्क बीज उपलब्ध कराएगी।

Advertisement
Advertisement

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की पहल पर किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत गुणवत्तापूर्ण बीज मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। इससे किसानों की खेती की लागत कम करने के साथ रबी फसलों का रकबा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

किसानों को निर्धारित मानक एवं पात्रता के आधार पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीज वितरण की प्रक्रिया को आनलाइन आवेदन और सत्यापन से जोड़ने की तैयारी है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

विदित हो कि 18 जिलों, 84 प्रखंडों एवं 653 पंचायतों में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षापात से फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को रबी मौसम में राई, सरसों एवं मटर के बीज का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं, कम वर्षा वाले क्षेत्रों में श्री अन्न की खेती के लिए किसानों को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाना उद्देश्य
उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। बिहार में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देते हुए दलहन, तिलहन, मखाना, मशरूम, मसाले एवं बागवानी फसलों के क्षेत्र विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन के साथ बाजार व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षापात से प्रभावित किसानों को राहत देने के साथ-साथ रबी मौसम में कृषि गतिविधियों को नई गति दी जाएगी।

READ ALSO  लखनऊ में BJP की रणनीतिक बैठक, बूथ मैनेजमेंट से लेकर MLC चुनाव तक बनी योजना
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins