छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डाकघरों में अल्प बचत खाता खोलने 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान…

By lokesh sharma|23 May 2026, 1:26 PM
f X W

राजनांदगांव । भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों को सुरक्षित निवेश एवं वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ डाक परिमण्डल के सभी डाकघरों में 25 एवं 26 मई 2026 को अल्प बचत खाता खोलने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत राज्य का कोई भी नागरिक सुरक्षित एवं लाभकारी सरकारी योजनाओं में निवेश का लाभ उठा सकते है। इच्छुक निवेशक अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते है अथवा राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी अपना निवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि, आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता एवं सामान्य बचत खाता सहित विभिन्न प्रकार की लोक-कल्याणकारी अल्प बचत योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भारतीय डाक विभाग द्वारा अभियान के तहत नागरिकों से नजदीकी डाकघर अथवा अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर विभिन्न अल्प बचत योजनाओं में निवेश कर लाभ उठाने की अपील की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins