छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव.सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद PWD ने बनाई जांच समिति; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

By kadwaghut|03 Oct 2026, 11:27 AM
f X W

राजनांदगांव–खैरागढ़ मुख्य मार्ग सहित राजनांदगांव–मोहला–मानपुर सड़क परियोजनाओं के निर्माण और उन्नयन कार्यों की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं।

Advertisement
Advertisement

मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर द्वारा चार सदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए समिति को तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के उपाध्यक्ष भरत लाल वर्मा ने 25 सितंबर 2026 को उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कार्यों में कथित गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की थी।

शिकायत पत्र में सड़क की सतह असमान दिखाई देने, कुछ स्थानों पर निर्माण के बाद सड़क धंसने और उखड़ने, डामरीकरण तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे।प्रयोगशाला से तकनीकी जांच कराने की मांगशिकायत में मांग की गई थी कि राजनांदगांव–खैरागढ़ तथा राजनांदगांव–मोहला–मानपुर सड़क परियोजनाओं की किसी स्वतंत्र तकनीकी संस्था से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही GSB, WMM, डामरीकरण, बिटुमिन की मात्रा, सड़क की मोटाई, घनत्व, ग्रेडेशन, लेवल और अंडुलेशन सहित अन्य तकनीकी मानकों की प्रयोगशाला जांच कराने की मांग रखी गई।

पत्र में निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यपालन एजेंसी की भूमिका की जांच तथा जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों के भुगतान पर रोक लगाने पर विचार करने की भी मांग की गई थी।डोंगरगांव–कुमरदा क्षेत्र की सड़क का भी उल्लेखशिकायत में डोंगरगांव–कुमरदा सहित कुछ स्थानों पर सड़क खोदकर छोड़े जाने का जिक्र करते हुए सुरक्षित आवागमन के लिए तत्काल मरम्मत, चेतावनी संकेत और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई थी।

READ ALSO  CG : कृषि और वन संपदा के वैल्यू एडिशन में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं : विष्णुदेव साय…

शिकायत के बाद विभाग ने गठित की चार सदस्यीय समितिशिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियंता विजय कुमार सतपथी ने 2 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर जांच समिति गठित की। आदेश के अनुसार समिति में—डी.एस. कोस, मुख्य अभियंता (योजना), लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुरराजीव नशीने, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल क्रमांक-1, रायपुरप्रभात सक्सेना, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-2, रायपुरसी.एस. ओगरे, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1, रायपुरको शामिल किया गया है।विभाग ने समिति को शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरकर्ता को सौंपने के निर्देश दिए हैं।अब जांच रिपोर्ट पर नजरफिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोप जांच के दायरे में हैं और अभी सिद्ध नहीं हुए हैं। विभागीय समिति की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन हुआ है या किसी स्तर पर कमी पाई गई है। शिकायत में वित्तीय अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार पाए जाने की स्थिति में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins