राजनांदगांव: कबाड़ी दुकानों पर पुलिस की दबिश, 5 दुकानों की जांच की, चोरी का सामान न खरीदने की दी हिदायत

राजनांदगांव। शहर में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी दुकानों पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में स्थित कबाड़ी दुकानों और गोदामों की जांच की। जांच के दौरान किसी भी दुकान से आपत्तिजनक सामग्री या चोरी का सामान नहीं मिला।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

इन दुकानों की हुई जांच
पुलिस टीम ने ममता नगर स्थित रफीक कबाड़ी, भरकापारा स्थित मुन्ना कबाड़ी, पुराना गंज चौक स्थित गनी कबाड़ी एवं गोदाम, खैरा रोड कन्हारपुरी स्थित सलीम कबाड़ी और लखोली नाका स्थित अरुण कबाड़ी की दुकान पर पहुंचकर जांच की।
चेकिंग के दौरान दुकानों में रखे लोहे, कबाड़ और अन्य सामानों की पड़ताल की गई। पुलिस ने कबाड़ियों को स्पष्ट समझाइश दी कि वे किसी भी स्थिति में चोरी का सामान, लोहा या अन्य संदिग्ध सामग्री की खरीदी न करें।
संदिग्ध व्यक्ति आए तो तत्काल थाने को दें सूचना
पुलिस ने दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए कि अगर कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचने के लिए दुकान पर आता है, तो उसकी सूचना तत्काल थाना सिटी कोतवाली को दें। पुलिस ने कहा कि चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार मालेकर, आरक्षक राजेश साहू, अश्वनी ठाकुर और पूरन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका




