छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द और 2 के बदले रूट …

By kadwaghut|30 Sep 2026, 12:39 PM
f X W

बिलासपुर। आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह काम 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा। इसके चलते 6 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के कई फेरे नवंबर से जनवरी के बीच प्रभावित रहेंगे। यह ट्रेन नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।

Advertisement
Advertisement

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी। 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को नहीं चलेगी। इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी। वहीं इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

मेगा ब्लॉक के कारण 2 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से होकर पुरी जाएगी। वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी में 7 और 14 तारीख को बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच के मार्ग से नहीं गुजरेगी। इतिहास रेल यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और रूट की जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि मेगा ब्लॉक के दौरान कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में आज रेड अलर्ट, भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का खतरा ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins