छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महादेवघाट में गणपति बप्पा को विदाई, 6 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन…

By kadwaghut|29 Sep 2026, 4:19 PM
f X W

रायपुर । राजधानी में गणेशोत्सव के समापन के साथ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। महादेवघाट स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में दोपहर तक करीब 4200 छोटी और 1800 बड़ी यानी लगभग 6 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।

Advertisement
Advertisement

महादेवघाट और आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। परिवार और गणेशोत्सव समितियां प्रतिमाएं लेकर विसर्जन कुंड पहुंचीं। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच विधि-विधान से प्रतिमाओं को विदाई दी गई।

जारी है विसर्जन
अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह से ही करीब 80 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। शाम और रात तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। नगर निगम की टीम मौके पर व्यवस्थाओं और निगरानी में जुटी हुई है।

ईको फ्रेंडली व्यवस्था
नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की है। प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ और आवागमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर बनाए हुए है। नदी और अन्य जलस्रोतों में सीधे विसर्जन के बजाय निर्धारित कुंडों के उपयोग की व्यवस्था की गई है।

गणेश भक्त भगवान गणेश को भावभीनी विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की कामना कर रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  महासमुंद में बड़ा एक्शन, मानव तस्करी सिंडिकेट के 5 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins