छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया…

By kadwaghut|29 Sep 2026, 2:02 PM
f X W

हर महीने करीब एक हजार रुपए की बचत, और बिजली बिल शून्य

Advertisement
Advertisement

रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला निवासी तुषार पांडे ने अपने घर की छत को ऊर्जा और बचत का माध्यम बना लिया है। कभी उनके परिवार को हर महीने करीब एक हजार रुपए बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

तुषार पांडे ने योजना की जानकारी मिलने पर बिजली कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी ली। योजना को उपयोगी पाकर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया।

  सौर ऊर्जा अपनाने का असर उनके परिवार के मासिक खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां लगभग एक हजार रुपए प्रतिमाह बिजली बिल आता था, वहीं अब बिजली बिल शून्य आने से परिवार को हर महीने अच्छी बचत हो रही है। इस बचत का उपयोग परिवार अपनी अन्य आवश्यकताओं के लिए कर पा रहा है।


तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ने का अवसर भी मिला है। उनका कहना है कि सूर्य की ऊर्जा का सही उपयोग परिवार की बचत बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।

उन्होंने अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। पांडे ने स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और परिवारों को बिजली खर्च से राहत दिलाने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से सुमीत वर्मा ने हासिल किया रोजगार…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins