खेल

जानिए कौन हैं जी कमलिनी 17 साल की उम्र में टीम इंडिया की नई सनसनी: गुणालन कमलिनी का दमदार T20I डेब्यू

By Manish Kumar|30 Dec 2025, 8:14 PM
f X W

महज 17 साल और 163 दिन की उम्र में गुणालन कमलिनी ने भारतीय महिला क्रिकेट में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला, जहां उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर कदम रखा। अपने पहले ही मैच में कमलिनी ने 12 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें 2 शानदार चौके शामिल थे। भले ही पारी छोटी रही, लेकिन उनका आत्मविश्वास और तकनीक साफ नजर आई।

Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु से टीम इंडिया तक का सफर

20 जुलाई 2008 को जन्मीं तमिलनाडु की यह होनहार खिलाड़ी सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि विकेटकीपिंग और जरूरत पड़ने पर लेग-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकती हैं। हालांकि, उनकी असली ताकत टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी और तेज विकेटकीपिंग मानी जाती है।

अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

गुणालन कमलिनी ने अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट में जबरदस्त छाप छोड़ी। उन्होंने 8 मैचों में 311 रन बनाए, जिसके दम पर उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली। इसके बाद आईसीसी अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा। इस टूर्नामेंट में कमलिनी ने 7 मैचों में 143 रन बनाए और उनका औसत 35.75 रहा। वह टूर्नामेंट की तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। खास बात यह रही कि भारत ने इस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

WPL में बनाई खास पहचान

साल 2025 में कमलिनी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के जरिए प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रखा। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह WPL इतिहास की सबसे युवा करोड़पति खिलाड़ी बन गईं। हालांकि, अपने पहले WPL सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 9 मैचों में 32 रन बनाए और उनका औसत 10.66 रहा। इसके बावजूद, टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट विशेषज्ञों को उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।

भविष्य की बड़ी उम्मीद

टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की काबिलियत, मजबूत विकेटकीपिंग स्किल और उम्र से कहीं ज्यादा मैच्योरिटी—ये सभी बातें गुणालन कमलिनी को भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य का सितारा बनाती हैं।

वर्तमान में भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 4-0 से आगे है। अब भारतीय टीम की नजरें आखिरी मुकाबला जीतकर 5-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी, जबकि श्रीलंका की टीम सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins