छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : नहर से मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस …

By kadwaghut|28 Sep 2026, 12:52 PM
f X W

दुर्ग: दुर्ग जिले के डुंडेरा गांव के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक तंदुला नहर में रविवार को अज्ञात महिला का शव मिला। नहर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, हाल के दिनों में इलाके से किसी महिला के लापता होने की जानकारी भी तलाश की जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement
Advertisement

आशंका है कि महिला का शव नहर में कहीं और से बहकर डुंडेरा के पास पहुंचा हो सकता है। आसपास के लोग भी महिला की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी सूचना दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके। पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत नहर में डूबने से हुई या किसी दूसरी वजह से। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। तंदुला नहर में इस महीने तेज बहाव के कारण पहले भी हादसा हो चुका है। 12 सितंबर को उतई थाना क्षेत्र के सेलूद भाठापारा में रायपुर से आए 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गए थे। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया था। उस समय भी नहर में पानी का स्तर अधिक और बहाव तेज बताया गया था। दुर्ग जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जलस्रोतों में पानी बढ़ा है। 26 सितंबर को बालोद जिले में तंदुला जलाशय के छलकने की खबर भी सामने आई थी। जलाशय में पानी की लगातार आवक के बीच तेज धार के साथ पानी बह रहा था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins