छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं…बड़ा मौसम अपडेट आया …

By kadwaghut|28 Sep 2026, 10:57 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम खराब होने के दौरान कुछ जगह अचानक तेज हवा भी चल सकती है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 12 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मानसून की वापसी के संकेत छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे वापसी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ने के संकेत दे रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
Advertisement

एक जून से 26 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 1089.6 मिमी है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 5.6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। प्रदेश के 14 जिलों में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में हुई है। यहां 1551.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71.1 फीसदी अधिक है। वहीं नारायणपुर में 1720.2 मिमी, गरियाबंद में 1462.1 मिमी, बालोद में 1311.8 मिमी, रायपुर में 1303.6 मिमी और धमतरी में 1301.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर में भी इस सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर है। रायपुर में अब तक 1303.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 41.6 फीसदी अधिक है। गरियाबंद में सामान्य से 35.6 फीसदी, बालोद में 25.7 फीसदी और धमतरी में 22.2 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा महासमुंद में सामान्य से 24.7 फीसदी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 35 फीसदी अधिक बारिश हुई है। दुर्ग जिले में अब तक 963.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 17.6 फीसदी ज्यादा है।

READ ALSO  कुंजनगर में महिलाओं से रूबरू हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योजनाओं के लाभ पर लिया फीडबैक

प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सामान्य से 20.3 फीसदी कम, बीजापुर में 19.1 फीसदी कम, जबकि सुकमा और बेमेतरा में 17.3 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। कांकेर में भी सामान्य से 16.9 फीसदी कम बारिश हुई है। सबसे कम बारिश वाले जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 20.3% कम बीजापुर: 19.1% कम सुकमा: 17.3% कम बेमेतरा: 17.3% कम कांकेर: 16.9% कम

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins