छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

By kadwaghut|20 Jul 2026, 1:15 PM
f X W

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुद्धू भरदा डोंगरगांव में शनिवार को बाल केबिनेट का गठन किया गया। शाला के सभी उपस्थित छात्रों ने मतदान कर विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधि का चुनाव किया। शिक्षक हरीश द्विवेदी ने बताया है कि शाला नायक के पद पर कामनी टंडन, उप शाला नायक दुर्गेश सिन्हा विजयी रहे।

Advertisement
Advertisement

क्रीड़ा प्रभारी मिथलेश व उप क्रीड़ा प्रभारी दीपिका पारधी का को चुना गया। सांस्कृतिक प्रभारी नमन साहू और उप सांस्कृतिक प्रभारी प्रियंका टंडन, स्वच्छता मंत्री निशा निषाद और उप स्वच्छता मंत्री लक्ष्य साहू, अनुशासन प्रभारी अर्पिता, उप अनुशासन प्रभारी शुभम को चुना गया।

इसी तरह कक्षा नायक और उप कक्षा नायक में कक्षा आठवीं से निकिता और लिलेश्वर, कक्षा सातवीं से नंदिनी तिवारी और रिंकेश, कक्षा छठवीं लिए प्रियांशी साहू और प्रकाश को चुना गया। अंत में प्रधान पाठक रेखा पटेल, शिक्षक मनीषा मिलिंद, हरीश द्विवेदी, उमा शंकर साहू ने समस्त नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने की प्रेरणा दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी में ड्रोन टेक्नोलॉजी का 5 दिवसीय बूटकैंप शुरू ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins