छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ग्रामीणों ने अर्जुनी को नगर पंचायत का दर्जा देने की रखी मांग…
डोंगरगांव | अर्जुनी को नगर पंचायत बनाने की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों ने की है। जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दिनेश साहू सहित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कहा कि अर्जुनी केवल एक गांव नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों का एक प्रमुख व्यापारिक और सामाजिक केंद्र बन चुका है, इसलिए अब इसका शहरी निकाय के रूप में उन्नयन बेहद जरूरी है।
आसपास के गांवों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। आसपास के कई गांवों के ग्रामीण अपने रोजमर्रा के सामान, कृषि उपज की खरीद-बिक्री और अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए पूरी तरह से अर्जुनी पर निर्भर हैं। यहां हर दिन लाखों रुपए का कारोबार होता है। ग्राम में बैंकिंग व्यवस्था, उच्च शिक्षा के साधन, स्वास्थ्य सुविधाएं है।
अगली खबर लोड हो रही है...




